फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में बसें, कांवड़ियों को होंगी दिक्कतें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विधानसभा चुनाव में रोडवेज की बसें लगी होने का असर कांवड़ मेला पर पड़ेगा। बसों की कमी से कांवड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रविवार से तीर्थ नगरी जाने के लिए कांवड़ियों का दबाव बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में पुलिस, होमगार्डस एवं अर्धसैनिक बलों को लेकर 30 बसें गई हुईं हैं। जिससे यात्रियों के सामने दिक्कतें हैं। उन्हें आसानी से बसें नहीं मिल पा रहीं। इस समय कांवड़ मेला चल रहा है। जिससे बाहर से आने वाले कांवड़ियों का दबाव बसों में होने लगा है। वहीं आसपास के क्षेत्रों की भीड़ का दबाव रविवार से बढ़ जाएगा। ऐसे में बसों की कमी से कांवड़ियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। अन्य यात्रियों के लिए भी समस्या बढ़ जाएगी।
वैसे तो विभाग के पास अनुबंधित बसों को मिलाकर 84 बसों का बेड़ा है। इनमें से अनुबंधित एवं निगम की बसें मिलाकर 12 बसें खराब पड़ी हैं। इस समय डिपो के पास मात्र 42 बसें ही यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए मौजूद हैं। इनमें से भी बसों में अक्सर खराबी आती रहती है। जिससे बसों को वर्कशॉप पर मरम्मत के लिए भेजना पड़ जाता है। बसों की कमी के चलते यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने से यह दिक्क्तें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

डिपो से 30 बसें चुनाव में गई हुई है। कांवड़ियों के लिए डिपो से अलग से बसों की व्यवस्था तो नहीं की जाती, लेकिन विभाग के द्वारा भीड़ को देखते हुए सोरों मार्ग पर बसों के संचालन के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

- ब्रजेश कुमार, संचालन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें