फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भैयादूज पर बहनों को राहत देने के लिए परिवहन निगम ने प्रमुख मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई है। दिल्ली मार्ग पर महिलाओं की अधिकता को देखते हुए हर घंटे बस उपलब्ध रहेगी। बसों के फेरे भी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भैयादूज पर महिलाओं की भीड़ को देखते हुए यह पहल की गई है। एटा होकर दिल्ली जाने के लिए जहां 25 बसें लगाई गई हैं। यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली के लिए तीन बसों को लगाया गया है। आगरा मार्ग पर आठ बसें, फर्रुखाबाद मार्ग पर चार बसें, पांच बसें इटावा मार्ग पर लगाई गई हैं।
रोडवेज कर्मियों केे अनुसार दिल्ली मार्ग पर महिलाओं की संख्या अधिक होती है। जिसके चलते बसों की संख्या बढ़ाई गई है। बसों का संचालन समय से हो इसके लिए रोडवेज के पांच कर्मचारी बस स्टैंड के पूछताछ काउंटर पर मौजूद रहेंगे। जो समय से बसों का संचालन तय कराएंगे। एआरएम भी कार्यालय की बजाए रोडवेज बस स्टैंड परिसर में मौजूद रहकर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधा का पर्यवेक्षण करेंगे।
विज्ञापन

भाईदौज पर हर मार्ग पर महिलाओं की संख्या अधिक रहती है। हर घंटे पर दिल्ली के लिए एटा होकर रोडवेज बस सेवा उपलब्ध रहेगी। अन्य मार्गों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए पांच कर्मचारी रोडवेज बस स्टैंड पर तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

पीके श्रीवास्तव, एआरएम मैनपुरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें