फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुगल रोड पर अनियंत्रित हुई बस, बड़ा हादसा टला

Tue, 18 Aug 2026 02:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। न्यू आगरा क्षेत्र में मुगल रोड पर सोमवार सुबह चालक की तबीयत अचानक खराब हो जाने से रोडवेज बस अनियंत्रित हो गई। वह सड़क किनारे लगे ट्रांसफॉर्मर से टकराते बची। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि डिपो की बस सुबह 9:30 बजे ईदगाह से आईएसबीटी जा रही थी। बस को चालक आवेश और परिचालक प्रमोद लेकर जा रहे थे। उन्हें लखनऊ जाना था। मुगल रोड पर अचानक चालक की तबीयत खराब हो गई। बस को अनियंत्रित देख आसपास मौजूद लोग घबरा गए। हालांकि बस में कोई यात्री नहीं था और बस ट्रांसफॉर्मर के करीब तक पहुंचकर रुक गई। टक्कर से आग भी लग सकती थी। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें