फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएम ने परिचालक को निलंबित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी डिपो की बस में बिना टिकट नौ यात्री ले जाने वाले परिचालक अवनीश यादव को आरएम इटावा ने निलंबित कर दिया है। निलंबित किए गए परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश एआरएम मैनपुरी को दिए गए हैं।
विज्ञापन

बेवर निवासी अवनीश यादव मैनपुरी डिपो की बस में नियमित परिचालक है। उसकी मृतक आश्रित के रूप में तैनाती है। मैनपुरी से इटावा जाते समय आरएम इटावा द्वारा बस को चेक करने पर बस में बैठे 22 यात्रियों में से नौ यात्री बिना टिकट मिले थे। आरएम वीके अग्रवाल ने परिचालक अवनीश यादव को निलंबित कर दिया है। निलंबित परिचालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आरएम ने बताया कि इटावा परिक्षेत्र के सभी एआरएम को नियमित रूप से बसों की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें