फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस अज्ञात वाहन से टकराई, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार की सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में सुल्तानपुर डिपो की बस आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गई। हादसे में बस सवार छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुल्तानपुर डिपो से मंगलवार रात बस 25 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। बुधवार सुबह पौने पांच बजे आगरा लखनऊ-एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर देवेंद्र कुमार निवासी प्रतापगढ़ को झपकी लग गई। इससे बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा गई।
हादसे में सावलिया निवासी दरियागंज, दिल्ली, आकाश निवासी कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश, अनिल निवासी कांगड़ा हिमाचल प्रदेश सहित छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें