फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: खेत में मिला स्कूल के चौकीदार का अधजला शव, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 28 Jan 2022 12:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह को एक खेत में अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त एक स्कूल के चौकीदार की रूप में हुई है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र के गांव अकोला के मजरा नगला जयराम निवासी चौकीदार लक्ष्मण सिंह चाहर (60) का अधजला शव शुक्रवार की सुबह खेत में मिला। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है। वहीं शव देख आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना के खुलासे और मुआवजे की मांग करते हुए जगनेर मार्ग पर जमा लगा दिया। तहसीलदार ने किसान बीमा योजना और मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मण सिंह गांव में ही स्थित बीआर पब्लिक स्कूल में चार साल से चौकीदार थे। रोज की तरह गुरुवार की रात भी वह खाना खाकर स्कूल में सोने के लिए गए थे। शुक्रवार की सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों को उनका जला हुआ शव दिखा। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई।
परिजनों ने रंजिश से किया इंकार
परिजनों ने किसी से रंजिश से इनकार किया है। उन्होंने किसी पर कोई आरोप भी नहीं लगाया। वहीं घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर आगरा-जगनेर मार्ग पर सुबह आठ बजे जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी ग्रामीण सत्यजीत गुप्ता, सीओ अछनेरा महेश कुमार, तहसीलदार अवनीश वाजपेयी पहुंचे। लोग मुआवजे और घटना के खुलासे की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब ढाई घंटे बाद तहसीलदार ने किसान बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। सीओ अछनेरा ने बताया कि घटना कैसे हुई? इसकी जांच की जा रही है। परिजनों ने किसी भी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी घरवालों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। 

वारदात सुनते ही मौके पर पहुंचे नेता
स्कूल के चौकीदार का जला हुआ शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। वहीं मौके पर विभिन्न पार्टियों के नेता और प्रत्याशी भी पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के नेता महेश कुमार जाटव ने पीड़ित परिवार को 51 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। मौके पर रालोद प्रत्याशी महेश कुमार जाटव, कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह, बसपा प्रत्याशी किरण केशरी, डॉ. गंभीर सिंह चाहर, हुकुम सिंह चाहर, किसान नेता सुरेंद्र सिंह चाहर आदि ने पहुंचे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें