साहब मैं जिंदा हूं, मेरा भाई झूठ बोल रहा है। मैंने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की है और अब अपने पति के साथ रहना चाहती हूं। मेरे परिवार वाले मुझे पति के साथ नहीं रहने दे रहे हैं। नौहझील के टोली मोहल्ला निवासी पिंकी ने अपने पति कालीचरन के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर यह बात कही।
ये है मामला
दरअसल दो दिन पहले युवती के भाई ने एसएसपी से मिलकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन को ननिहाल के घर से अगवा करने के बाद हत्या कर शव को खेत में जला दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राख के नमूने भी लिए थे और जांच में जुटी थी, लेकिन युवती को जिंदा देखकर अधिकारी चौंक गए।