फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखें वीडियो: बीच सड़क युवक को गिराकर बरसाए लात-घूंसे, मन नहीं भरा तो चप्पल से पीटा

Tue, 20 Aug 2024 05:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में दबंग ने बीच सड़क युवक को गिराकर लात-घूंसों से पीटा। इससे मन नहीं भरा तो चप्पल से पीटा। इसके बाद धमकी देकर भाग निकला। 
विज्ञापन
बीच सड़क युवक को गिराकर बरसाए लात-घूंसे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। इसमें युवक दूसरे युवक को चप्पल से पीट रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना किरावली थाना क्षेत्र के बबरौद गांव की है। बताया गया कि गांव के ही दलित दीपचंद के बेटे संजय को दबंग नीरज ने सड़क पर गिराकर पीटा। मामूली बात पर दोनों में कहासुनी हुई। इसके बाद नीरज ने पीटना शुरू कर दिया। पहले लात-घूंसे बरसाए। इससे भी मन नहीं भरा तो चप्पल से पीटा। 

हालत खराब होने पर आरोपी जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इसका वीडियो भी सामने आया है। किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो यह वायरल हो गया। वायरल वीडियो 30 जुलाई का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।  
 
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया जा रहा है। वीडियो कई दिन पुराना है। मामले में मुकदमा दर्ज है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें