मैनपुरी। मोहल्ला लोहाई के रहने वाले सराफा व्यापारी की दुकान पर 10-15 लोग आए और अभद्रता करने लगे। दुकान से जेवर व सीसीटीवी की डीवीआर लेकर चले गए। पीड़ित ने बताया कि कुछ देर पहले एक युवक जेवर गिरवीं रख कर गया था, कुछ देर बाद आए लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बता कर धमकाया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोहाई निवासी अनमोल सोनी ने बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंच कर शिकायती पत्र दिया। बताया कि भोगांव का रहने वाला एक परिचित युवक उनके पास सोने के जेवर बेचने के लिए आया था। उसके पास करीब 11 ग्राम सोने के जेवर थे। उसने अपनी घरेलू परेशानी बताते हुए उनसे 98 हजार रुपये लिए और जेवर गिरवीं रख कर चला गया। उसके जाने के कुछ देर बाद 10-15 लोग दुकान में घुस आए और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दुकान में लगे कैमरे का डीवीआर निकाल लिया। रेक में रखे जेवर भी अपने साथ लेकर चले गए। एसपी कार्यालय के शिकायत प्रभारी विक्रांत गुर्जर ने बताया कि उक्त शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है।