फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चोरी के शक में व्यापारी ने की हैवानियत, चांदी कारीगर को बंधक बनाकर पीटा, गर्म सरिया से दागा

Sun, 04 Sep 2022 07:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में चोरी के शक में एक व्यापारी ने चांदी कारीगर के साथ हैवानियत की। उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। गर्म सरिया से जलाया। पीड़ित ने व्यापारी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
पीड़ित चांदी कारीगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यू आगरा के नगला पदी में चांदी चोरी के शक में कारखाना संचालक ने कारीगर को कमरे में बंद करके पीटा। आरोप है कि गर्म सरिया से उसे दाग भी दिया। कोरे कागज पर अंगूठा लगाने के बाद छोड़ा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

 
एत्माद्दौला के ज्वाला नगर निवासी रंजीत ने बताया कि वह चांदी पायल कारीगर है। नगला पदी में लीकेश के कारखाने में काम करता था। चार माह पूर्व लीकेश ने कारखाना बंद कर दिया। मगर, उसका हिसाब नहीं किया था। 30 अगस्त को दूसरे कारीगर राहुल ने फोन किया। कहा कि हिसाब के लिए कारखाना संचालक ने बुलाया है। शाम को लीकेश घर पहुंच गया। 

आरोप है कि घर में लीकेश के अलावा उसका भाई पवन, दोस्त योगेश कुमार, विनोद कुशवाहा, राहुल, अजय, रवि, पवन, चिंन्ना, बॉबी और नीरज मौजूद थे। वह घर की तीसरी मंजिल पर ले गए, जहां कमरे में बंद कर दिया। लीकेश ने दो किलोग्राम चांदी चोरी का आरोप लगाया। कहा कि चोरी की चांदी वापस कर दे। रंजीत का कहना है कि उसने चोरी करने से मना कर दिया। इस पर संचालक और अन्य भड़क गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरिया से गर्दन पर दागा 

आरोपियों ने रंजीत की पिटाई लगाई। मोबाइल से वीडियो बनाया। कहा कि वह चोरी करना कबूल ले। मगर, वो नहीं माना। इस पर सरिया गर्म करके ले आए। सरिया गर्दन पर लगाकर जला दिया। इसके बाद कोरे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद उसकी स्कूटी, मोबाइल और पैसे अपने पास रख लिए। वह किसी तरह घर पहुंचा। एक अगस्त को थाने पहुंचकर शिकायत की। 

थाना प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर के आधार पर 11 नामजद के खिलाफ मारपीट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। कारखाना संचालक सहित तीन को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। मुकदमे में लगी धारा में सात साल से कम की सजा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें