फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सनसनीखेज वारदात, सराफा कारोबारी और उनकी पत्नी की निर्ममता से हत्या

Tue, 28 Jan 2020 06:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर एसएसपी बबलू कुमार व मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के शमसाबाद कस्बे में घनी आबादी के बीच बने मकान में रहने वाले सर्राफा कारोवारी मुकलेश गुप्ता (62) और उनकी पत्नी लता गुप्ता (58) की सोमवार रात बदमाशों ने निर्ममता से हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह दोनों के शव कमरे में पड़े मिले। 
विज्ञापन


बदमाशों ने पत्नी की गला दबाकर मारा गया। वहीं पति के हाथ-पैर तार से बांधकर टेप चिपकाकर करंट लगाकर हत्या की गई। घटना की जानकारी सुबह तब हुई, जब कामवाली आई। उसने दूसरे मकान में रहने वाले उनके चाचा को जानकारी दी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। 

फॉरेंसिक और डाग स्क्वायड को भी मौके पर बुला लिया गया। एडीजी अजय आनंद, आईजी ए. सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार ने भी पहुंचकर जांच की। बदमाश घर में लगे सीसीटीवी की हार्डडिस्क भी ले गए हैं। घटना की वजह लूट अथवा कुछ और है। इसकी पड़ताल में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

देर शाम को हुई वारदात

घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शमसाबाद के मोहल्ला हरसहाय खिड़की में ओमप्रकाश मुकलेश कुमार के नाम सर्राफा की दुकान है। मुकलेश कुमार सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष भी थे। सोमवार की शाम करीब पांच बजे वह दुकान बंद कर घर आ गए थे। फिर शाम सात बजे रोजाना की तरह मंदिर में दर्शन करने गए। 

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश उनके जाते ही मकान में घुसे और पत्नी को कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद मुकलेश मंदिर से लौटे, तो बदमाशों ने उन्हें भी अपना निशाना बना लिया। क्योंकि शाम को आया दूध भी मौके पर ही मिला। जिसे उबाला नहीं गया था।

घटना स्थल पर सोने के आभूषण बिखरे पड़े थे। अलमारी में रखी चांदी और नगदी भी मिली है। दंपती के शरीर पर सोने के जेवर थे। वो भी मिले हैं। इससे पुलिस घटना की वजह खंगालने में परेशान है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन

व्यापारियों में आक्रोश, बाजार रहा बंद

मकान के बाहर एकत्र भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सराफ दंपती की हत्या की घटना से व्यापारियों में जबरदस्त आक्रोश है। मंगलवार को कस्बे के बाजार बंद रहे। वहीं परिवारीजनों के मुताबिक मृतक के पास एक बंदूक व एक रिवॉल्वर भी थी। मुकलेश रिवॉल्वर को हमेशा अपने साथ रखते थे। घटना के बाद से रिवॉल्वर गायब है। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले इस मकान में मुकलेश के अलावा तीन और परिवार जय प्रकाश, सर्वेश और सुभाष चंद्र भी रहते थे। ये लोग अब आगरा और धौलपुर में रहने लगे। वहीं मृतक मुकलेश के तीन पुत्री हैं। डॉ. प्रियंका गुप्ता, गीता, दीपिका। तीनों की शादी हो चुकी है। 

वारदात की सूचना पर जनप्रतिनिधि भी पहुंचे

वारदात की जानकारी होने पर सांसद राजकुमार चाहर, विधायक जितेंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, पूर्व राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह, पूर्व राज्य मंत्री शिवकुमार राठौर, कांग्रेस की जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित, सपा के जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव भी मौके पर पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें