फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नाबालिग को चार घंटे तक बेल्ट से पीटते रहे दबंग, शरीर पर जख्मों के निशान बयां कर रहे दरिंदगी की इंतहा

Fri, 21 Jun 2024 02:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक किशोर को दबंगों ने सिर्फ इसलिए तालिबानी सजा दी, क्योंकि बहन के साथ छेड़खानी का उसने विरोध किया था। 
विज्ञापन
किशोर की दी तालिबानी सजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक नाबालिग को बेरहमी से पीटा। उसके शरीर के जख्म दरिंदगी की इंतहा को बयां कर रहे हैं। कसूर सिर्फ इतना था कि नाबालिग ने बहन के साथ छेड़खानी का विरोध किया था। 
विज्ञापन


ये मामला थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा कि किशोर की बहन के साथ गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने छेड़खानी कर दी थी। जब इसकी जानकारी किशोर को हुई तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात पर गुस्साए लोगों ने किशोर को पकड़ लिया। दबंगों ने चार घंटे तक बेल्ट से किशोर को बेरहमी से पीटा।

इस दौरान वो दबंगों के चंगुल से भाग निकला, तो आरोपी उसके पीछे तमंचा लेकर दौड़े। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जुटना शुरू हो गई, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें