फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दुकानों में घुसकर की तोड़फोड़, दुकानदारों पर बरसाए हाकी, डंडे और तमंचे के बट; मची चीख पुकार

Wed, 17 Jan 2024 11:51 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में दबंगों ने दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ की। साथ ही दुकानदारों पर हाकी, डंडे और तमंचे के बट बरसाए। इससे वहीं पर चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की शाम आठ दस लोग हाकी, डंडे और तमंचे लेकर कैला देवी मिष्ठान भंडार और कृष्णा मेडिकल स्टोर में घुसकर तोड़फोड़ और पिटाई की। घटना में तीन लोग घायल हो गए। चीख-पुकार पर लोग जुटे तो हमलावर भाग निकले। इसके बाद दुकानदारों ने आगरा-शमसाबाद मार्ग पर जाम लगा दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


घटना बरौली अहीर थाना क्षेत्र के श्यामो मोड़ की है।  मेडिकल स्टोर के मालिक रिंकू ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे वह दुकान पर बैठे हुए थे। तभी तीन गाडियों में सवार होकर 8-10 लोग लाठी-डंडे, हाकी आदि लेकर उतरे। इन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। साथ ही कैला देवी मिष्ठान भंडार के मालिक भूदेव पर भी हमला कर दिया गया। दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की। दोनों दुकानदारों के साथ कैलादेवी मिष्ठान भंडार के कर्मचारी सनी को पीटकर घायल कर दिया। 

रिंकू ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे स्कूटर सवार को साइड न देने पर कुछ लोग पीट रहे थे। बच्चे और महिला को भी पीटा तो उन्होंने रोका था। संभव है कि घटना के कारण उनकी दुकान पर हमलाकर तोड़फोड़ और पिटाई की गई है। हमलावर नगलानाथू गांव के बताए जा रहे है। प्रभारी निरीक्षक ताजगंज जसवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें