फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मजदूरी के रुपये मांगे तो दबंगों ने सड़क पर गिराकर पीटा, चीखता रहा युवक... तमाशा देखते रहे लोग

Sun, 07 Apr 2024 12:35 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मजदूरी के रुपये मांगने पर दबंगों ने युवक को सड़क पर गिराकर पीटा। पीड़ित चीखता रहा और लोग तमाशा देखते रहे। कोई बचाने नहीं आया।
विज्ञापन
मजदूरी के रुपये मांगे तो दबंगों ने सड़क पर गिराकर पीटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक युवक को टेलीकॉम कंपनी के संचालक ने कार्य के लिए बुलाया। आरोप है कि मजदूरी मांगने पर पिता और बेटे ने एक अन्य साथी के साथ मजदूर को डंडों से पीटा। किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। पीड़ित मूल रूप से मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के नगला कोह गांव का निवासी है। गांव निवासी रमनलाल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह शुक्रवार को गांव के दो साथियों के साथ आवास विकास स्थित एक टेलीकॉम कंपनी के स्टोर पर काम करने आया था। दिनभर तीनों ने काम किया।

बताया कि जब मजदूरी के रुपये मांगे तो किशन यादव ने रुपये देने से मना कर दिया। गाली गलौज देने लगे। विरोध पर किशन यादव ने अपने बेटे और भतीजे राहुल से साथ प्लास्टिक के डंडे से पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें