फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: खेत में जबरन काम कराने को लेकर दबंगों ने मजदूरों को पीटा, रहम की भीख मांगते रहे पीड़ित

Thu, 16 Nov 2023 12:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में खेत में जबरन काम कराने को लेकर दबंगों ने मजदूरों को पीटा। पीड़ित रहम की भीख मांगते रहे लेकिन उन्हें दया भी नहीं आई। इसका वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
Agra: खेत में जबरन काम कराने को लेकर दबंगों ने मजदूरों को पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दबंगों ने खेत में काम करने को लेकर दो मजदूरों को पीटा। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो मजदूरों के साथ कुछ दबंग मारपीट कर रहे हैं। एक बीघा खेत में काम करने की कहकर चार बीघे में जबरदस्ती काम कराने को लेकर मारपीट कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: प्रेमिका को दरोगा भर्ती की तैयारी करा रहा था 50 हजार का फरार इनामी, आगरा एसटीएफ ने दबोचा
विज्ञापन


वीडियो एक मिनट का है। इसमें पीड़ित रहम मांग रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो मलपुरा थाना क्षेत्र का है। कार्यवाहक थाना प्रभारी नीटू सिंह ने बताया है कि मामले में कोई पीड़ित नहीं आया है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसके आधार पर पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें