फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में भागवात कथा के दौरान निशानेबाजी: कंस मटकी फोड़ने की प्रतियोगिता में जमकर चलीं गोलियां

Fri, 02 Jul 2021 11:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

गांव नगला गलू निवासी होरी लाल यादव की ओर से 21 जून को साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन किया गया था। 27 जून को कथा के दौरान परंपरागत तरीके से कंस मटकी फोड़ने का कार्यक्रम किया गया। मटकी फोड़ने के लिए लाइसेंस असलहों से फायरिंग की गई।
विज्ञापन
एटा: भागवत कथा में मटकी फोड़ने के दौरान बंदूक चलाता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला गलू में भागवत कथा के दौरान कंस मटकी फोड़ने के लिए निशानेबाजी की प्रतियोगिता का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की ओेर से मुकदमा दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन


गांव नगला गलू निवासी होरी लाल यादव की ओर से 21 जून को साप्ताहिक भागवत कथा का आयोजन किया गया था। 27 जून को कथा के दौरान परंपरागत तरीके से कंस मटकी फोड़ने का कार्यक्रम किया गया। मटकी फोड़ने के लिए लाइसेंस असलहों से फायरिंग की गई। ग्रामीणों के अनुसार भागवत कथा के दौरान कंस मटकी फोड़ने की लंबे समय से परंपरा चली आ रही है, इसी को लेकर निशानेबाजी प्रतियोगिता हुई। होरी लाल यादव ने बताया है कि पुत्र मुन्ना लाल की तबियत ठीक नहीं रहती थी, इसको लेकर मन्नत मांगी गई।

बेटे के स्वस्थ रहने पर भागवत कथा का आयोजन किया गया, इसमें कुछ रिश्तेदारों ने कंस मटकी फोड़ने के लिए फायर किए थे। इस मामले का बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की पुष्टि की गई। उप निरीक्षक अनिल शर्मा की ओर से तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।  एएसपी ओर से ने बताया है कि ग्रामीणों ने पूछताछ में परंपरागत कंस मटकी फोड़ना बताया है, जो गलत है। मुकदमा दर्ज कराया गया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा कारतूस सहित वीडियो वारयल
थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव कुंदनपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में जितेंद्र यादव लिखा हुआ है और तमंचा व कारतूस दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो भी है इस पर लिखा है कि मत छेड़ शेर को, शेर जाग गया तो गीधड़ों का नाश कर देगा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। थाना जसरथपुर क्षेत्र के बड़ागांव का एक वीडियो बताया जा रहा है, इसमें तीन युवक अवैध असलाह लेकर चल रहे हैं। एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ब्लैक फंगस: 81 में से 17 मरीज 15 से 30 साल के, सबसे कम उम्र का था सात दिन का शिशु
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें