फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन कर अनुज के सिर से निकाली जाएगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। वाहन ओवरटेक करने के दौरान कावड़ियों में हुई मारपीट व फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल अनुज की हालत गंभीर बनी हुई है। चचेरे भाई ने बताया कि स्थिति सामान्य रहने पर बुधवार रात ऑपरेशन करने की बात डॉक्टरों ने कही है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात पिकअप और ट्रैक्टर सवार कावड़ियों के बीच ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई थी। पिकअप सवारों की संख्या अधिक होने के चलते ट्रैक्टर सवार किसी व्यक्ति ने फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से जनपद इटावा के सैफई क्षेत्र के गांव गीजा निवासी अनुज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था।
रात को ही उसे मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। वहां अनुज के कोमा में होने के चलते ऑपरेशन नहीं हो सका था। उधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश कर रही है। उधर अनुज वेंटीलेटर पर है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी मिली है कि बुधवार की रात चिकित्सकों का दल किसी समय उसका ऑपरेशन कर सिर से गोली निकालेगा।
विज्ञापन

भिंड के हो सक ते हैं हमलावर
घायल अनुज के चचेरे भाई अंशुल ने बताया कि ट्रैक्टर सवार लोगों ने पहले तो काफी मारपीट की। इसके बाद जब उन लोगों ने आरजू मिन्नत की तो कहा कि हम भिंड के ठाकुर हैं। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। गोली अनुज के सिर में लगने से वह घायल हो गया। वहीं पुलिस की टीमें मध्य प्रदेश के भिंड और श्रृंगीरामपुर में हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें