फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: बेटी की शादी की चल रही थी तैयारी, अचानक आई पिता की मौत की खबर, फफक पड़ा पूरा परिवार

Sun, 17 Apr 2022 07:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

बेटी के हाथ पीले करने से पहले ही पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। शादी की पीली चिट्ठी देकर बेटी की होने वाली ससुराल से वापस लौटते समय पिता हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में दर्दनाक हादसे में पिता की मौत हो गई।  बेटी के हाथ पीले करने से पहले ही पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। 11 दिन बाद उसकी बेटी की शादी होने वाली थी। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था। पिता भी बेटी की होने वाली ससुराल में पीली चिट्ठी देने गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे में पिता की मौत हो गई। घटना के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं।  पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बेटी की होने वाली ससुराल गया था पिता  

बदायूं के बिहारीपुर दातागंज निवासी मौरपाल (45) पुत्र मूलचंद की बेटी अंजली की शादी सहावर के खतौली गांव निवासी सूरज पाल पुत्र क्षत्रपाल के साथ 27 अप्रैल को होनी है। पिता अपनी बेटी की शादी की पीली चिट्ठी देने के लिए उसकी होने वाली ससुराल 15 अप्रैल को गया था। वह रस्म को अदा करने के बाद 16 अप्रैल को रात के समय अपनी स्कूटी से वापस लौट रहा था। 

यहां हुआ दर्दनाक हादसा 

सहावर गंजडुंडवारा मार्ग पर भट्ठा के निकट अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे उसके गंभीर चोट आ गई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। उनका शव देखकर चीत्कार मच गया। जिस पुत्री की शादी है, उसका रो-रोकर बुरा हाल है। 

पुलिस ने मामला किया दर्ज 

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें