फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, खाली हुए फुटपाथ और नाले

विज्ञापन
फोटो 4 खेरागढ़ में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, खाली हुए फुटपाथ और नाले - फोटो : 1
विज्ञापन
खेरागढ़। कस्बे के सबसे व्यस्त कागारौल चौराहा पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तहसील और नगर पंचायत प्रशासन का बुलडोजर पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंच गया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरातफरी मच गई। प्रशासन ने फुटपाथ और नालों से अतिक्रमण हटाए।
विज्ञापन

तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी मनीष बंसल से कस्बा के बाजारों में अतिक्रमण पर शिकायत की गई थी। नतीजतन, मंगलवार दोपहर करीब एक बजे एसडीएम ऋषि राव और नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी अर्पणा मिश्रा पुलिस के साथ कागारौल चौराहे पर पहुंचीं। वहां लंबे समय से ठेल वालों व दुकानदारों ने नालों, फुटपाथों और सड़क किनारे अतिक्रमण किया हुआ था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को स्वयं कब्जा हटाने की चेतावनी दी। ठेल वालों ने अपनी ठेल हटा लीं। दुकानदार भी दुकानों के बाहर रखा सामान समेटने में जुट गए। इसके बाद बाईपास, कागारौल रोड पर बुलडोजर से नालों और फुटपाथों पर बनी सीढ़ियां, पत्थर और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। इस दौरान पूरे बाजार लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान नायब हरिशंकर दुबे, अभिषेक कुमार, अनुज दीक्षित, थाना प्रभारी हरीश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें