फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैरिज होम को ढहाने के बाद लौटे बुलडोजर, खतरे का लगाया बोर्ड

Mon, 22 Jul 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
करहल में ध्वस्त किया गया चेयरमैन की पत्नी का मैरिज होम। संवाद
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। नगर पंचायत चेयरमैन की पत्नी के मैरिज होम का अधिकांश भाग प्रशासन ने गिरा दिया। वहीं बचे हुए भाग को भी बुलडोजर से जर्जर कर दिया। इसके बाद सोमवार को बुलडोजर हटा लिए गए। यहां भारी संख्या में तैनात पुलिस बल भी वापस लौट गया। प्रशासन ने भवन में खतरा होने का बोर्ड बाहर लगा दिया है।
विज्ञापन


रविवार को चेयरमैन अब्दुल नईम की पत्नी फरजाना बेगम के मैरिज होम को ध्वस्त कराने की कार्रवाई प्रशासन ने शुरू की थी। एसडीएम करहल नीरज द्विवेदी और सीओ करहल संतोष कुमार की मौजूदगी में मैरिज होम पर बुलडोजर चलवाए गए थे। कोई बवाल न हो इसके लिए जिले भर का पुलिस बल और पीएसी भी तैनात की गई थी।
रविवार को रात 8.20 बजे तक बुलडोजर मैरिज होम को गिराने का काम करते रहे। इसके बाद काम रोक दिया गया था। लेकिन पुलिस बल तैनात था। सोमवार को भी सुबह काम शुरू हुआ। बुलडोजर से मैरिज होम के बचे हुए भाग को जर्जर कर दिया गया। इसके बाद सभी बुलडोजर वहां से भेज दिए गए। धीरे-धीरे पुलिस बल को भी दोपहर तक हटा लिया गया। इसके बाद यहां राजस्व विभाग की ओर से भवन जर्जर होने और रास्ता बंद होने का एक बोर्ड लगा दिया गया। जर्जर भवन से कोई हादसा न हो जाए इसके लिए चार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें