फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलडोजर: सपा नेता के ईंट भट्ठे के बाद एटा एसएसपी आवास के सामने बने दो मंजिला मकान पर चला बुलडोजर, हटाया अवैध कब्जा

Sun, 03 Apr 2022 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की माफिया के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। जमीनें कब्जा करने वालों पर सरकार सख्ती से एक्शन ले रही है। जिले में सपा नेता के ईंट भट्ठे पर हुई ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई  के बाद आज शहर में सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई सरकारी जमीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए दो मंजिला मकान पर रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई की गई। बुलडोजर ने अवैध निर्माण के हिस्से को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान मकान मालिक ने खूब दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसकी एक न सुनी।
विज्ञापन


जेल रोड पर एसएसपी आवास के सामने सरकारी जमीन पर बनाए गए मकान को ध्वस्त कर दिया गया। गृहस्वामी बलवीर सिंह का कहना है कि उनका नक्शा पास है, लेकिन प्रशासन ने तथ्यों को छिपाकर नक्शा पास कराने का तर्क दिया है। बता दें जिले में सरकारी जमीनों को अवैध कब्जे के मुक्त कराए जाने का अभियान तेजी से चल रहा है।

दो दिन पहले ही अलीगंज क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी के नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनाथ यादव के ईंट भट्ठे का भवन बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया था। यह सरकारी जमीन पर बना हुआ था। ध्वस्तीकरण में ईंट भट्ठे की चिमनी ऊंचाई की वजह से छूट गई थी, जिसके लिए संभल से विशेषज्ञ टीम बुलाई गई। जिन्होंने शुक्रवार देर रात चिमनी को भी ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही भट्ठे का वजूद पूरी तरह समाप्त हो गया।
विज्ञापन


इस भट्ठे के सामने ही सपा नेता के पुत्र के नाम एक शीतगृह है। इसमें तालाब और राज्य सरकार की भूमि पर अतिक्रमण करने का आरोप है। इसे लेकर सपा नेता की ओर से अतिक्रमण वाले हिस्से पर शनिवार को स्वयं ही तोड़फोड़ कराई गई, जबकि दोपहर बाद राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर पैमाइश की। इस पर भी कार्रवाई करने के संकेत दिए जा रहे हैं। उधर अतिक्रमण करने के मामले में सपा नेता के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर एंटी भू माफिया के तहत कार्रवाई के लिए भी प्रक्रिया चल रही है।

ईंट भट्ठे पर कब्जे के मामले में सपा नेता से लाखों रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। सर्किल दर के हिसाब से जुर्माना और इस पर ब्याज लगाते हुए धनराशि तय की जाएगी। इसके अलावा शीतगृह पर अतिक्रमण पाया जाता है, तो उसका भी जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें