फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, निर्माण ध्वस्त; 4000 वर्ग मीटर खाली कराई गई जमीन

Tue, 08 Aug 2023 01:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

सिकंदरा स्थित रंगोली एक्सटेंशन के पास 4000 वर्ग मीटर में अवैध निर्माण पर प्राधिकरण का बुलडोजर चला। अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।
 
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कच्ची सड़क डाली। नालियां बनाईं। बिजली के खंभे लगा दिए। चहारदीवारी खड़ी कर दी, और शुरू हो गई अवैध प्लॉटिंग। सिकंदरा स्थित रंगोली एक्सटेंशन के पास निर्माणाधीन 4000 वर्ग मीटर की अवैध कॉलोनी पर सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर गरजा। अवैध कॉलोनी के निर्माण ध्वस्त कर दिए गए।
विज्ञापन


लोहामंडी वार्ड स्थित मौजा बाईंपुर मुस्तकिल में खसरा नंबर 1366, 1367, 1368, 1337 व 1338 में हाईवे किनारे रंगोली एक्सटेंशन के पास 4000 वर्ग मीटर में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध कॉलोनी बनाई जा रही थी। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ के निर्देश पर कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था। निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई थी। निर्माण से संबंधित अभिलेख व स्वीकृतियां प्रस्तुत नहीं करने पर प्रवर्तन प्रभारी एडीए सचिव गरिमा सिंह ने सड़क, नाली व अन्य निर्माण जेसीबी मशीन से ध्वस्त करवा दिए।

उन्होंने बताया कि राजस्व रिकार्ड में भू स्वामी मधुर मित्तल हैं। मधुर ने बताया कि उनका अवैध कॉलोनी के निर्माण से कोई सरोकार नहीं है। वह भूमि बेच चुके हैं। रविंद्र पाल चौहान, देवेश गर्ग, हर्ष गुप्ता व विकास परमार आदि अवैध कॉलोनी बना रहे थे। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने कहा कि ध्वस्तीकरण के बाद दोबारा निर्माण होता पाया गया तो संबंधित पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें