सांड़ को पकड़ने का प्रयास कर रहे स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
आवारा पशुओं का आतंक थम नहीं रहा है। एटा जिले में एक सांड़ ने घर में घुसकर रिक्शा चालक की जान ले ली। रिक्शा चालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश और दहशत है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के भगीपुर निवासी कप्तान सिंह (55) पुत्र श्रीपाल शहर के एक स्कूल में रिक्शा चलाता था। बुधवार की शाम वो अपने घर से बाहर निकल रहा था। तभी एक सांड़ ने उस पर हमला कर दिया।
रिक्शा चालक की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लाठी डंडों से सांड़ को भगाया। इसके बाद हमले में घायल कप्तान सिंह को जिला अस्पताल लगाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।