फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः फिरोजाबाद के निकट पटना राजधानी एक्सप्रेस से टकराया सांड़, आधा घंटे ट्रैक बाधित

Thu, 11 Apr 2019 11:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दिल्ली से पटना जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस से पशु  के टकराने के कारण डाउन ट्रैक करीब आधा घंटे तक बाधित रहा। मांस के लोथड़ों को हटाने के बाद ही चालू हो सका। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद एवं हिरनगांव रेलवे स्टेशन के बीच ही स्थित झरना नाले के पास ही दिल्ली से पटना की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस के आगे सांड़ टकरा गया। इस कारण गाड़ी के इंजन में मांस का लोथड़ा फंस गए। राजधानी इस कारण करीब आधा घंटे तक खड़ी रही।

राजधानी के रुक जाने के कारण डाउन लाइन पर आधा घंटे तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। इसमें जहां हमसफर एक्सप्रेस हिरनगांव रेलवे स्टेशन पर तो दिल्ली से गोहाटी एक्सप्रेस टूंडला स्टेशन पर खड़ी रही। आधा दर्जन गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। स्टेशन उप अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि करीब 30 मिनट तक डाउन ट्रैक जाम रहने से गाड़ियां प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





17th Loksabha के गठन के लिए शुरू हो गया काउंटडाउन, देंखे पहले चरण के Voting की डिटेल, देखें वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें