दिल्ली से आगरा आ रही हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस सोमवार की सुबह कैटल रन ओवर के कारण रुनकता में दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। सांड़ के इंजन में फंसने से हौज पाइप फट गया। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
इस कारण ट्रेन एक घंटे तक खड़ी रही। इंजन को दुरुस्त करने के बाद इसे आगरा कैंट के लिए रवाना किया जा सका। इस दौरान दिल्ली से आने वाली ताज एक्सप्रेस, पंजाब मेल को मथुरा में ही रोका गया।
दिल्ली से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस सुबह करीब आठ बजे रुनकता के होम सिग्नल के नजदीक पहुंची थी, तभी तेज गति से ट्रैक पर आया सांड़ इंजन से टकरा गया। टक्कर लगने के साथ ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए।