फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लड़ते-लड़ते 20 फीट गहरे कुएं में गिरा सांड़

विज्ञापन
बाह: सांड काे निकालने के लिए कुएं के समांतर की खुदाई, तस्वीरें
विज्ञापन
बाह। कैंजरा रोड बाह पर बृहस्पतिवार सुबह दो सांड़ आपस में लड़ रहे थे। दोनों एक-दूसरे को खदेड़ रहे थे। लड़ते-लड़ते एक सांड़ 20 फीट गहरे कुएं में गिर गया। करीब चार घंटे बाद कुएं के समांतर खुदाई कर रस्से से बांधकर सांड़ को बाहर निकाला जा सका। बाहर निकलते ही सांड़ बुलडोजर को ठोकर मारकर भाग निकला।
विज्ञापन

घटना तड़के लगभग 5 बजे की है। दो सांड़ लड़ रहे थे। एक दूसरे को खदेड़ रहे थे। अचानक सुरंगनुमा 20 फीट गहरे एवं ढ़ाई फीट चौड़े कुएं में एक सांड़ गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुएं के मलबे में फंसे सांड़ का सिर्फ सिर दिख रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर बाह से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। कुएं में घुसने लायक जगह नहीं थी। नगर पालिका बाह ने खुदाई के लिए दो बुलडोजर लगाए। बाह से पशुपालन विभाग की टीम भी पहुंच गई। सांड़ तक पहुंचने के लिए कुएं के समांतर खुदाई की गई। करीब 8 बजे खुदाई के बाद अग्निशमन विभाग की टीम सांड़ तक पहुंची, उसको रस्से से बांधकर करीब 9.20 बजे बाहर निकाला गया। कुएं से बाहर निकलते ही सांड़ पास खड़े बुलडोजर को ठोकर मारकर भाग निकला। स्थानीय लोगों ने कुएं को बंद कराया।

डेढ़ महीने में तीन हादसे


डेढ़ महीने में कुएं में गिरने के तीन हादसे हो चुके हैं। गोपालपुरा में खेलते समय पांच साल की बच्ची की कुएं में गिरने से माैत हो गई थी। उसी दिन चौरंगाबीहड़ के कुएं में संदिग्ध परिस्थिति में युवती गिर गई थी। कासगंज में गृहक्लेश में महिला कुएं में कूद गई थी। रेस्क्यू कर महिला और युवती की जान बचाई गई थी। स्थानीय प्रशासन ने खुले कुओं को बंद कराने के निर्देश दिए थे। हादसों के बाद भी ग्रामीण सबक नहीं ले रहे। नतीजतन बृहस्पतिवार को खुले पड़े कुएं में सांड़ गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें