आगरा के थाना सदर बाजार इलाके के एक युवक ने प्रेमिका के परिजन की धमकी से तनाव में आकर जान दे दी। उसने 12 दिन पहले जहर पी लिया था। इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
जंगजीत नगर, राजपुर चुंगी निवासी नवल किशोर ने बताया कि भाई दिलीप कुमार का प्रेम प्रसंग ताजगंज इलाके की युवती से एक साल से चल रहा था। इस बारे में युवती के परिजन को पता चला तो विरोध करने लगे। युवती के परिजन के अलावा मामा और ममेरा भाई धमकी दिया करता था। बेटी से दूर नहीं होने पर उसे जान से मारने की कहते थे। इससे दिलीप मानसिक तनाव में आ गया।
भाई ने बताया कि दिलीप ने 27 जून को जहर पी लिया। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। 29 जून को पुलिस ने मृत्यु पूर्व बयान भी दर्ज कराए। 8 जुलाई को इलाज के दौरान दिलीप की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नवल किशोर की शिकायत पर मृतक की प्रेमिका सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।