फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः मालगाड़ी से टकराया सांड़, दो बोगी पटरी से उतरीं, ट्रैक बाधित होने से यात्री परेशान

Mon, 09 Sep 2019 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
पटरी से उतरीं मालगाड़ी की दो बोगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ से राजस्थान को सीमेंट लेने जा रही मालगाड़ी मथुरा अछनेरा सेक्सन में सांड़ के टकराने के बाद डिरेल हो गई। घटना में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना में 150 मीटर पटरी क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं आगरा से कासगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन चार घंटे तक खड़ी रही। 
विज्ञापन


एमटीबीसीएम मालगाड़ी लखनऊ से सीमेंट खाली कर कानपुर, मथुरा, अछनेरा भरतपुर के रास्ते राजस्थान में सीमेंट कंपनी से सीमेंट लेने जा रही थी। रविवार शाम पांच बजे मालगाड़ी मथुरा जंक्शन से अछनेरा जाने के दौरान बिरजापुर गांव के निकट एक सांड़ मालगाड़ी के इंजन से टकरा गया। 

थोड़ी देर बाद सांड़ फिर से भागा और 20 डिब्बे निकलने के बाद फिर डिब्बे से टकरा गया। घटना में दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे 150 मीटर हिस्से में 50 से अधिक स्लीपर टूट क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर परिचालन अधिकारी, पीडब्लूआई श्याम कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर सीबी प्रसाद मेंटीनेंस वेन लेकर मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरे डिब्बों से पहले के डिब्बों को मथुरा जंक्शन लाकर मेंटीनेंस वेन में लगे प्रेशर जैक से उठाकर पटरी पर रखा। इसके चलते चार घंटे तक ट्रैक बाधित रहा। डिरेलमेंट के चलते आगरा फोर्ट से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को परखम रेलवे स्टेशन पर तीन घंटे तक रोके रखा। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें