फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः प्रधानमंत्री की सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार, कार्यक्रम में यह कपड़े पहनकर नहीं आ सकेंगे

Mon, 09 Sep 2019 12:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
मंचस्थल की जांच पड़ताल करतीं सुरक्षा एजेंसियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया गया है। एसपीजी ने मथुरा में डेरा डाल दिया है। एडीजी के नेतृत्व में आई एसपीजी ने मथुरा पहुंचकर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल और वेटरनेरी यूनिवर्सिटी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


आगामी 11 सितंबर को वेटरनेरी यूनिवर्सिटी में आयोजित होने जा रहे पशु आरोग्य मेला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर रविवार को शाम चार बजे दिल्ली से एसपीजी मथुरा पहुंच गई। 

ये भी पढ़ें: गाय के पेट से पॉलिथीन निकालने का ऑपरेशन लाइव देखेंगे पीएम मोदी, जानिए पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन


यहां सबसे पहले एसपीजी ने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी सुरक्षा बिंदुओं को समझा। इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यक्रम में उनकी सुरक्षा का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया। 
विज्ञापन

एडीजी एसपीजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए सतर्क निगरानी होनी चाहिए। किसी को भी काले कपड़े पहनकर नहीं जाने दिया जाए। मंच पर कौन रहेगा, इसकी सूची भी मांगी गई है। 

इसके अलावा इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथि, किसान और अन्य लोगों का भी विवरण देने को कहा है। मेला स्थल पर किस-किस विभाग की स्टॉल लगाई जाएंगी, वहां तैनात कर्मचारियों का विवरण भी मांगा गया है। 

इसके बाद एसपीजी की टीम ने वेटरनेरी यूनिवर्सिटी पहुंचकर हेलीपैड, मेला स्थल और फिर सभा स्थल का निरीक्षण किया। इसके अलावा आसपास के भवनों का भी जायजा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें