फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बुखार से चार  बच्चों समेत छह और मरे

Fri, 16 Sep 2016 01:13 AM IST
आगरा में बुखार से चार  बच्चों समेत छह और मरे
विज्ञापन
आगरा में बुखार से चार  बच्चों समेत छह और मरे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जानलेवा बुखार जनपद में छह और लोगों की जिंदगी लील गया। इनमें चार अछनेरा के गांव सांधन के थे। एक अकोला के नगला झब्बा का और एक  निबोहरा के भगतूपुरा का। पिछले 20 दिन में 15 की जान जा चुकी है जबकि अभी सैकड़ों लोग अस्पतालों में भर्ती  हैं।
विज्ञापन

बुधवार शाम से गुरुवार शाम के बीच 24 घंटों में बुखार से मरने वालों में अछनेरा के गांव सांधन का गुड्डू का पुत्र बबलू (5), किस्सो शंकर का पौत्र वीनू (10), हनीफ का पुत्र रिहान (11) और राजेंद्र सिंह उर्फ रज्जो पुजारी की पुत्री गुड़िया (12) शामिल हैं। पूरे गांव के लोग बुखार से तप रहे हैं।
इससे पहले पास के गांव अरदाया में नौ सितंबर को एक ही दिन में चार लोगों की जान गई थी। उधर, अकोला के गांव नगला झब्बा में बुधवार रात दीवान सिंह का पुत्र मनोज (18) की बुखार से मौत हो गई। उसे कई दिन से तेज बुखार था।
विज्ञापन

इनके अलावा फतेहाबाद के निबोहरा के गांव भगतूपुरा में ज्वाला सिंह (52) की गुरुवार देर शाम मौत हो गई। वह पांच दिन से बुखार से पीड़ित थे। शमसाबाद के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें