फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का खेल: जिस जमीन को खरीदा...उस पर नहीं मिला कब्जा, बिल्डर ने फिर की ऐसी करतूत; उड़े पीड़ित के होश

Mon, 21 Oct 2024 07:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक बिल्डर ने जिस जमीन को बेचा, उस पर कब्जा नहीं दिया। इसके बाद आरोपी ने ऐसा कारनामा कर दिया, जिससे पीड़ित के होश उड़ गए। जानें पूरा मामला...
 
विज्ञापन
जमीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा के बजरंग नगर में 200 वर्गगज प्लाॅट का बैनामा कराने के बाद बिल्डर ने कब्जा नहीं दिया। इस प्लाॅट को कई लोगों को बेच दिया। इसी जमीन पर दुकान देने के वादे से भी मुकर गया। पीड़ित ने थाना सिकंदरा में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


चंदन नगर, जगदीशपुरा निवासी सुभाष सागर का कहना है कि उन्होंने सिकंदरा के मनोज गिरि से बजरंग नगर में 200 वर्ग गज प्लाॅट का बैनामा वर्ष 2019 में कराया था। इसके बाद गिरि ने प्लाॅट रीता शिवहरे को बेच दिया। जानकारी होने पर बातचीत की गई तो उसने प्लाॅट की जगह दुकान देने का वादा किया। पैसा फंसने की वजह से सहमति दे दी। बाद में इन दुकानों को भी ओमवीर सिंह, सुशील चौहान सहित अन्य लोगों को बेच दिया।

एडीए ने दुकानों पर सील लगा दी। इसी मार्केट की छत का सौदा किया तो वह भी बेच दी। सुभाष ने अपना पैसा वापस मांगा तो बिल्डर मनोज गिरि और उसकी पत्नी क्षमा गिरि ने जान से मारने की धमकी और जातिसूचक गालीगलौज की। थाना प्रभारी सिकंदरा का कहना है कि जांच के बाद केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें