फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 बौद्ध भिक्षुओं ने नेत्रदान के लिए प्रतिज्ञा पत्र भरे

विज्ञापन
संकिसा में कॉर्नियां अंधत्व निवारण की बैठक में मौजूद लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार दोपहर जसराजपुर में कॉर्निया अंधत्व मुक्त भारत अभियान (सक्षम) के जिलाध्यक्ष डॉ. एके जौहरी नेत्र रोग विशेषज्ञ ने बौद्ध भिक्षुओं से नेत्रदान प्रतिज्ञा पत्र भरवाकर नेत्रदान संबंधी जानकारी दी। भंते धम्म कीर्ति ने कहा कि नेत्र दान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने मौजूद सभी भिक्षुओं को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

डॉ. एके जौहरी ने बताया कि भारत देश में वर्तमान समय सवा करोड़ लोग अंधता की श्रेणी में हैं। इनमें लगभग 30 लाख लोग कॉर्निया की वजह से नहीं देख पा रहे हैं। उनमें से 60 हजार बच्चे, जिनकी उम्र 12 वर्ष से कम है, पीड़ित हैं। इस दौरान कुलदीप सक्सेना, ब्रजेश भदौरिया, विनोद तिवारी, सुधीर शर्मा, लाला मियां, एनके वंशल, रवि राठौर , विमल यादव, अमित सक्सेना, आरपी मौर्या, अशोक कुमार एडवोकेट, राकेश जौहरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें