फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉबिन को मिला इंडिया स्टार यूथ आइकॉन अवार्ड

विज्ञापन
शहर के एक मैरिज होम में संगीत कार्यक्रम के सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देते अतिथि - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में संगीत के प्रचार प्रसार और शिक्षण कार्य करने के लिए रॉबिन तिवारी को इंडिया स्टार यूथ आइकॉन अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान रविवार को जिले में इंडियन अवार्ड्स की तरफ से पहुंचे उत्तर भारत के कोआर्डिनेटर आयुष गुप्ता ने प्रदान किया।
विज्ञापन

आयुष गुप्ता ने बताया कि ये सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने के लिए दिया जाता है। रॉबिन मैनपुरी में कई वर्षों से संगीत कॉलेज संचालित कर रहे हैं। विद्यालय से कई प्रतिभाएं निकली हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने भी रॉबिन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान संजीव दीक्षित, नीलम दीक्षित, डॉक्टर शेखर भदौरिया, पीपी चौहान, उमेश भारतीय, रामकुमार सिंह, कमल शर्मा, अभिषेक तोमर, प्रवीन गुप्ता, अरुण भदौरिया, दीपक चौहान, मनोज मिश्रा, संजीव सक्सेना, शुभम गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें