अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया
जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रक्रिया के लिए सबसे पहले प्रदेश सरकार तारीख तय करेगी। इसके बाद प्रत्येक दल द्वारा अपना प्रत्याशी घोषित किया जाएगा। बहुमत का दावा करते हुए 17 या इससे अधिक सदस्यों की सूची डीएम को सौंपी जाएगी। इस सूची के आधार पर डीएम द्वारा तय समय पर सभी को एक साथ बुलाया जाएगा और बहुमत सिद्घ होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी।
बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र कुमार ने बताया कि संगठन के द्वारा शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी तय करने के लिए बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रत्याशी पर निर्णय लिया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि पार्टी अभी मंथन कर रही है। इस मंथन के बाद ही तय हो सकेगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए क्या रणनीति हो। बैठकों में ही इसकी आगे की रणनीति तय होगी।