80 फीसदी मरीजों को नहीं मिल रहे वेंटिलेटर
कोविड कंट्रोल रूम 15 अप्रैल से शुरू हुआ। बृहस्पतिवार तक यहां 7896 कॉल आईं। इनमें 1860 कॉल बार-बार की गईं। 5956 कॉल में 734 मरीजों को ऑक्सीजन युक्त बेड आवंटित हुए। करीब 4200 लोगों ने वेंटिलेटर, आईसीयू की जरूरत बताई, लेकिन इनमें 80% मरीजों के लिए वेंटिलेटर नहीं मिल पाए।
तीन आईएएस के हाथ में कमान
कंट्रोल रूम की कमान तीन आईएएस अफसर नगरायुक्त निखिल टी फुंडे, एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया और डीवीवीएनएल के एमडी अमित किशोर संभाल रहे हैं। डीएम स्वयं रोज बेड उपलब्धता की समीक्षा कर रहे हैं।
एसएमएस से मिलेगी सूचना
जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह ने बताया कि जहां-जहां वेंटिलेटर उपलब्ध हैं वहां से उन्हें कोविड अस्पतालों में दिया जा रहा है। वेंटिलेटर के लिए कॉल अधिक हैं। कोविड कंट्रोल रूम पर जो भी कॉल करेंगे उनके मोबाइल पर एसएमएस से सूचित किया जाएगा। चिकित्सक जोखिम के हिसाब से वेंटिलेटर उपलब्ध करा रहे हैं।
ये कॉल आईं 0562-2551601 पर
- 5956 कॉल बेड और वेंटिलेटर के लिए
- 2256 कॉल ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए
- 1366 कॉल रेमेडिसिविर इंजेक्शन के लिए