फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद के जाति प्रमाण पत्र पर उठाए सवाल, बसपा नेता ने कहा- अब मुझे मिल रही धमकियां

Mon, 23 Sep 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते बसपा नेता मनोज सोनी (बीच में) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे मनोज सोनी ने भाजपा सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल पर जाति के गलत प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि उन्हें मुकदमा वापस लेने की धमकियां मिल रही हैं। इस केस में 23 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई है। 
विज्ञापन


भावना क्लार्क होटल में मीडिया से बातचीत में मनोज सोनी ने कहा कि एसपी सिंह बघेल के औरेया स्थित पैतृक गांव के परिवार रजिस्टर में उनकी जाति पाल-बघेल दर्ज है। उन्होंने अपने पिता के राजस्व अभिलेखों के आधार पर आगरा कालेज में असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी पाई। इसमें भी ओबीसी बताया।

मनोज सोनी ने कहा कि एसपी सिंह बघेल भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आरोप लगाया कि सांसद बघेल ने अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाकर अनुसूचित जाति के साथ विश्वासघात किया है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हाईकोर्ट में दायर की याचिका

बसपा नेता ने कहा कि जुलाई में उन्होंने प्रोफेसर बघेल के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले में वह कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं। 23 अक्तूबर को केस में सुनवाई होनी है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वह यह नहीं बता सके कि उन्हें धमकियां कौन दे रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने टूंडला का उपचुनाव भी घोषित नहीं किया है। सांसद बनने से पहले बघेल ने इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। 

मामला हाईकोर्ट में है- एसपी सिंह बघेल 

सांसद एसपी सिंह बघेल का कहना है कि यह मामला पहले से हाईकोर्ट में है। इस पर बोलना न्यायोचित नहीं है। बता दें कि 2019 में आगरा लोकसभा सीट से एसपी सिंह बघेल ने जीत हासिल की है। जबकि गठबंधन के प्रत्याशी मनोज सोनी दूसरे स्थान पर रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें