बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पार्टी ने मंडल कोऑर्डिनेटर समेत तमाम पदों पर रह चुके गोरेलाल जाटव को निकाल दिया है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप के चलते उनके खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।
जिलाध्यक्ष विमल वर्मा ने निष्कासन आदेश जारी किया। अनुशासनहीनता के चलते गोरेलाल पर चाबुक चला। बसपा सरकार में गोरेलाल एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष भी रहे थे। पिछले पांच वर्षों से आगरा मंडल में बसपा की कमान संभाल रहे थे।