आगरा के एत्मादपुर में बीए की छात्रा को लहूलुहान करने के आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। एसीपी ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि घटना से कुछ देर पहले छात्रा को उसने फोन किया था। वह उसे भला-बुरा कहने लगी। उसे यह बात खराब लगी। इस पर वह पेपर कटर लेकर आया और छात्रा की गर्दन पर प्रहार कर दिए।
एत्मादपुर क्षेत्र की छात्रा बीए तृतीय वर्ष में पढ़ती है। शुक्रवार दोपहर को वो काॅलेज से घर लौट रही थी। रास्ते में मोहल्ले के अतुल ने रोक लिया था। छेड़छाड़ के विरोध पर गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार कर घायल किया।