मुरारी लाल का नाम तीन माह से चर्चा में चल रहा था
बसपा ने आगरा उत्तर को छोड़कर सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी घोषित कर दिए थे। वह प्रभारी के तौर पर कार्यकर्ताओं से मिलने के साथ क्षेत्र में जनसंपर्क में जुटे थे। आगरा उत्तर सीट पर कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष रहे मुरारी लाल गोयल पेंट को प्रत्याशी बनाया। उनका नाम 3 माह से चर्चा में चल रहा था। पिछले विधानसभा चुनाव में भी ज्ञानेंद्र गौतम से पहले टिकट के लिए उनका नाम चल रहा था, लेकिन बाद में गौतम का नाम घोषित किया गया।
डॉ. भारतेंदु अरुण को दिया इनाम
आगरा छावनी सुरक्षित सीट से बसपा ने पूर्व जिलाध्यक्ष, मंडल कोआर्डिनेटर मुख्य सेक्टर प्रभारी समेत कई पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके डॉ. भारतेंदु अरुण को टिकट थमाया है। उन्हें पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान तीन बार निष्कासित भी कर चुकी थी, लेकिन बाद में शामिल कर जिलाध्यक्ष बनाया और अब छावनी से चुनाव मैदान में उतारा है।