फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः बसपा ने पूर्व विधायक को पार्टी से निकाला, मायावती के निर्देश पर कार्रवाई

Fri, 16 Feb 2018 08:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बसपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में आगरा के खेरागढ़ से दो बार के पूर्व विधायक भगवान सिंह कुशवाह को पार्टी से निकाल दिया। लखनऊ में हुई मासिक बैठक में पार्टी अध्यक्ष मायावती ने जोन कार्डिनेटर को निष्कासन के लिए निर्देश जारी कर दिए थे, जिस पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष डा. भारतेंदु अरुण ने उनके निष्कासन का एलान किया।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद मुनकाद अली, एमएलसी सुनील चित्तौड़, प्रदेश महासचिव प्रताप सिंह बघेल, जोन इंचार्ज हेमंत प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश कर्दम, रनवीर कश्यप की सहमति पर जिलाध्यक्ष ने पूर्व विधायक के निष्कासन की घोषणा की। 

दो बार के विधायक रहे भगवान सिंह कुशवाह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों, सदस्यता धनराशि न देने, गबन करने और बार-बार चेतावनी देने के बाद अनुशासनहीनता करने पर निकाला गया। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डा. अरुण ने कहा कि कई बार पूर्व विधायक को समझाया जा चुका था, लेकिन उन्होंने व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं किया। विधानसभा कमेटी और सेक्टर कमेटी की बैठक में उनके निष्कासन का एलान किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें