फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचक नामावली में बसपा प्रत्याशी के पिता का नाम बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। निर्वाचक नामावलियों में गलतियां अभी से सामने आने लगी हैं। बसपा प्रत्याशी के पिता का नाम ही नामावली में बदल गया है। नामांकन पर इसका कहीं प्रभाव न पड़े इसको लेकर चिंतित हुए प्रत्याशी ने अफसरों से मुलाकात की। हालांकि अधिकारियों ने भरोसा दिया कि अब संशोधन तो नहीं होगा, लेकिन पिता के नाम में गड़बड़ी के चलते नामांकन प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी ने कासगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रभुदयाल राजपूत को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशिता पर मुहर लगने के बाद प्रभुदयाल ने नामांकन के लिए प्रक्रिया शुरू की, लेकिन निर्वाचक नामावली देख वे भौचक्के रह गए। उन्होंने देखा कि निर्वाचक नामावली में उनके पिता का नाम बदला हुआ है। पहले सूची में उनके पिता का सही नाम था। प्रभुदयाल के पिता का नाम भीकम सिंह, लेकिन अब सूची के उनके पिता के नाम स्थान पर चोब सिंह का नाम दर्ज है। प्रत्याशी का आरोप है कि जान बूझकर मतदाता सूची से छेड़छाड़ की गई है, जिससे उनका नामांकन प्रभावित हो। इस समस्या को लेकर वे अधिकारियों से मिले। एडीएम, एसडीएम ने उन्हें भरोसा दिया कि इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। प्रत्याशी का कहना है कि पूर्व की सूची मेरे पास है और मौजूदा सूची भी, जिसमें गड़बड़ी सामने आई है।
विज्ञापन

अब संशोधन का समय निकल चुका है। यदि भूलवश इस तरह की चूक हुई है तो उसका विकल्प जरूर रहेगा। नामांकन पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। - अजय श्रीवास्तव, एडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें