फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: उपचुनाव के दौरान मायावती की बड़ी कार्रवाई, पांच नेताओं को बसपा से किया निष्कासित

Thu, 24 Nov 2022 02:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बसपा ने पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें चार नेता पदाधिकारी थे। लोकसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने पर यह कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने पर बसपा के चार पदाधिकारियों को निष्कासित कर दिया गया है। जिला यूनिट की जांच रिपोर्ट के बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर निष्कासन की कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


लोकसभा उपचुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट पर बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारा है। कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी हाईकमान ने अभी तक कोई निर्देश भी जारी नहीं किए हैं। लोकसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने की शिकायत हाईकमान को मिली थी। जिसकी लोकल कमेटी से जांच कराई गई। 

बसपा से इन नेताओं को किया गया निष्कासित 

लोकल कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद आगरा जोन इंचार्ज दीपक पेंटर और मनीष सागर, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोनी, विधानसभा क्षेत्र भोगांव के पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र यादव, जिला महासचिव संजय सिंह को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। दो दिन पहले बसपा से जिला सचिव विद्याराम मुनीम को भी पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। 
Trending Videos
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य ने बताया कि जिला महासचिव संजय सिंह के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने, अनुशासनहीनता करने की शिकायतें मिली थीं। इसकी जांच कराई गई। जांच में शिकायतें सही पाई गई हैं, जिसके बाद निष्कासन की कार्रवाई की गई है।

जिला इकाई भंग की गई

मैनपुरी। लोकसभा उपचुनाव के दौरान बसपा की जिला इकाई भी भंग कर दी गई है। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर जिलाध्यक्ष को छोड़कर पूरी जिला इकाई भंग की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें