प्रदेश में 25 स्थानों पर एक साथ काम करने वाली शिक्षिका की जांच मैनपुरी जनपद में भी शुरू कर दी गई है। शिक्षिका मूल रूप से जिले के गांव हसनपुर की निवासी बताई गई है। शिक्षिका की जांच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं सूचनाओं के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बीएसए ने कराई है।
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से जिले के गांव हसनपुर निवासी एक शिक्षिका के सरकारी विभागों में 25 स्थानों पर तैनात होने की सूचना चल रही है। इसी सूचना के आधार पर बीएसए विजय प्रताप सिंह ने जनपद में भी शिक्षिका की तैनाती को लेकर जांच शुरू कर दी है।
यूपी के 25 जिलों में नौकरी कर रही एक शिक्षिका, सब जगह से लेती है वेतन, खुलासा होने पर अधिकारी हैरान
जनपद के सभी खंड शिक्षाधिकारियों से यह जानकारी मांगी गई है कि अनामिका शुक्ला नाम की कोई शिक्षिका उनके विकास खंड में तैनात तो नहीं है। हालांकि अभी तक जिले में उसकी तैनाती की पुष्टि नहीं हुई है।