फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में इसलिए हो रही 25 जिलों में नौकरी करने वाली शिक्षिका की तलाश

Wed, 03 Jun 2020 03:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

हसनपुर की निवासी बताई जा रही है शिक्षिका
 
विज्ञापन
teacher demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में 25 स्थानों पर एक साथ काम करने वाली शिक्षिका की जांच मैनपुरी जनपद में भी शुरू कर दी गई है। शिक्षिका मूल रूप से जिले के गांव हसनपुर की निवासी बताई गई है। शिक्षिका की जांच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं सूचनाओं के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बीएसए ने कराई है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से जिले के गांव हसनपुर निवासी एक शिक्षिका के सरकारी विभागों में 25 स्थानों पर तैनात होने की सूचना चल रही है। इसी सूचना के आधार पर बीएसए विजय प्रताप सिंह ने जनपद में भी शिक्षिका की तैनाती को लेकर जांच शुरू कर दी है।

यूपी के 25 जिलों में नौकरी कर रही एक शिक्षिका, सब जगह से लेती है वेतन, खुलासा होने पर अधिकारी हैरान
विज्ञापन


जनपद के सभी खंड शिक्षाधिकारियों से यह जानकारी मांगी गई है कि अनामिका शुक्ला नाम की कोई शिक्षिका उनके विकास खंड में तैनात तो नहीं है। हालांकि अभी तक जिले में उसकी तैनाती की पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन

इस नाम की शिक्षिका की जिले में कभी तैनाती नहीं हुई है। फिर भी शिक्षिका की तैनाती को लेकर जांच कराई जा रही है। सभी खंड शिक्षाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है कि उनके विकास खंड में अनामिका शुक्ला नाम की शिक्षिका की तैनाती तो नहीं हैं। - विजय प्रताप सिंह बीएसए 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें