आगरा जिले में बीएड के फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले 24 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन शिक्षकों के प्रमाणपत्र विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में फर्जी पाए गए थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने इन शिक्षकों के विरुद्ध थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
बीएसए राजीव कुमार यादव ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी पाने वाले इन 24 शिक्षकों की सेवाएं की 12 मई 2020 में समाप्त कर दी गईं थीं। उस वक्त खंड शिक्षाधिकारियों को आरोपी शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन लेटलतीफी के कारण कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद खुद बीएसए को आगे आना पड़ा। उन्होंने मंगलवार को थाना शाहगंज में आरोपी शिक्षकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। 24 शिक्षकों में नौ महिला शिक्षिका भी शामिल हैं। जानिए फर्जी शिक्षकों के नाम...