आगरा जिले में बीएड के फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले 24 शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इन शिक्षकों के प्रमाणपत्र विशेष जांच दल (एसआईटी) की जांच में फर्जी पाए गए थे। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने इन शिक्षकों के विरुद्ध थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।
बीएसए राजीव कुमार यादव ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी पाने वाले इन 24 शिक्षकों की सेवाएं की 12 मई 2020 में समाप्त कर दी गईं थीं। उस वक्त खंड शिक्षाधिकारियों को आरोपी शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन लेटलतीफी के कारण कार्रवाई नहीं हुई।
इसके बाद खुद बीएसए को आगे आना पड़ा। उन्होंने मंगलवार को थाना शाहगंज में आरोपी शिक्षकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। 24 शिक्षकों में नौ महिला शिक्षिका भी शामिल हैं।
जानिए फर्जी शिक्षकों के नाम...
- हरीचंद, स्कूल नगला गढ़ीमा, ब्लॉक अछनेरा
- चंदन सिंह, स्कूल नगला साथा ब्लॉक अछनेरा
- सुधा, स्कूल बल्हेरा ब्लॉक अकोला
- कविता गौतम, स्कूल नगला अक्खे, ब्लॉक बिचपुरी (शाहगंज)
- रेनू कुमारी, स्कूल स्वामी ब्लॉक बिचपुरी
- निशिकांत, स्कूल लड़ामदा ब्लॉक बिचपुरी
- गीता, स्कूल लड़ामदा ब्लॉक बिचपुरी
- अश्विनी कुमार यादव, स्कूल भोगपुरा ब्लॉक फतेहाबाद
- सुरेखा, स्कूल कराही, फतेहपुर सीकरी
- योगेंद्र कुमार, स्कूल गढ़ी प्रतापपुरा ब्लॉक जैतपुर
- धर्मेश कुमार सिंह,स्कूल महुआ जैतपुर कलां
- अरुण कुमार, स्कूल रहनकलां रोड खंदौली
- राम किशोर, स्कूल सेमरा ब्लॉक खंदौली
- प्रमोद कुमार,स्कूल महुआखेड़ा ब्लॉक खेरागढ़
- आकांक्षा कुमारी, स्कूल गढ़ी ताल ब्लॉक खेरागढ़
- चेतन शर्मा, स्कूल राटौटी ब्लॉक पिनाहट
- कमल विक्रम , स्कूल कुकथरी ब्लॉक पिनाहट
- शैलेंद्र कुमार, स्कूल पिनाहट ब्लॉक
- योगेंद्र सिंह, स्कूल नौहारिका ब्लॉक सैंया
- सरिता कुमारी, स्कूल नगला धना ब्लॉक सैंया
- चंद्र शेखर,स्कूल पहचान ब्लॉक शमसाबाद
- दलवीर, स्कूल बड़ोबरा खुर्द ब्लॉक शमसाबाद
- पूनम कुमारी, स्कूल शंकरपुर ब्लॉक शमसाबाद
- विजय कुमारी, स्कूल कौलारा कला ब्लॉक शमसाबाद