कुरावली। खंड शिक्षाधिकारी ने सोमवार को ग्राम जमलापुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापक के अनुपस्थित मिलने पर जानकारी की तो पता चला कि सहायक अध्यापक कभी-कभी विद्यालय के रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने आते हैं। खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षक के निलंबन व उनके कार्य एवं व्यवहार की जांच कराकर दंड देने की संस्तुति की।
खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने ग्राम जमलापुर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान अध्यापक उपस्थिति रजिस्टर देखे तो पता चला कि सहायक अध्यापक अमित कुमार नौ जनवरी से अनुपस्थित चल रहे थे। छात्रों से पूछा गया तो बताया कि शिक्षक कभी-कभी आते हैं और उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर देते हैं। इसके साथ ही विद्यालय में मात्र एक से दो घंटे ही रुकते हैं और कोई शिक्षण कार्य नहीं करते। पूर्व में निरीक्षण के दौरान भी अमित अनुपस्थित मिले थे। खंड शिक्षाधिकारी ने शिक्षक को निलंबित करने की संस्तुति की।