फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीएसए ने छात्रों के बीच बैठकर खाया खाना, परखी गुणवत्ता

Sun, 08 Feb 2026 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बच्चों के साथ खाना खाते बीएसए
विज्ञापन
आगरा। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने छात्र-छात्राओं के बीच बैठकर खाना खाया। उन्होंने संतोष जताया। इसके बाद स्कूल का निरीक्षण कर शैक्षिक गुणवत्ता की भी परखा। कमियां मिलने पर उन्होंने संबंधित को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन






बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड एत्मादपुर स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं भी सुनीं। समस्याओं के आवेदनों को रजिस्टर में दर्ज अवश्य करने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने ब्लाॅक संसाधन केंद्र स्थित खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में शिक्षकों की समस्याएं सुनीं।



कंपोजिट विद्यालय सिकतरा के शिक्षामित्र रितु बघेल और कामेंद्र सिंह ने रुके मानदेय की बात कही। कंपोजिट विद्यालय मुखवार के शिक्षकों ने रुके वेतनमान के निस्तारण की गुहार लगाई। उन्होंने बीईओ महेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि सभी आवेदन को रजिस्टर में दर्ज कर तीन दिन में समस्याओं का निस्तारण कराएं। इस माैके पर प्राथमिक शिक्षक संघ से जिलामंत्री हरिओम यादव, नारायण दत्त उपाध्याय, संतोष बघेल, सुनीता शर्मा, केपी सिंह, गजेंद्र सिंह, रीना वर्मा, ज्योति, दीपिका सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें