घटनास्थल पर आग में जले हुए कपड़े और पलंग
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उज्जेपुर में एक महिला व दो मासूमों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मामले में पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं घटना के बाद से पति व चचिया ससुर फरार चल रहे हैं।
कासगंज थाना पटियाली के गांव बकराई निवासी कांता देवी (26) पुत्री अतिराज सिंह की शादी पांच साल पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उज्जेपुर निवासी अवधेश पुत्र बॉबी के साथ की थी। शादी के बाद महिला के दो बच्चे हुए इनमें एक पुत्र लविश (4) और पुत्री आरती (2) थे।
आरोप है शादी के बाद से ही ससुरालीजन उससे दहेज में एक बाइक और एक लाख रुपये मांग कर उसे परेशान करने लगे। मांग पूरी न होने पर कांता देवी के पति अवधेश और चचिया ससुर पंकज ने बुधवार देर रात महिला और उसके दोनों बच्चों को कमरे में बंदकर उन्हें आग लगा दी।