फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम में दरिंदगी: पति को इस कदर किया मजबूर, वो कुछ कर भी न सकी...कई बार लूटी आबरू; पापी महंत हुआ गिरफ्तार

Fri, 14 Feb 2025 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी के एक आश्रम में महंत अजय दास ने विवाहिता के पति को मजबूर कर उसकी आबरू लूट ली। महंत के छोटे भाई ने भी घिनौना काम किया। इसके बाद पीड़िता के बेटे को अगवा कर लिया। धमकी दी है कि पुलिस से की गई शिकायत वापस न ली, तो बेटा नहीं मिलेगा। 

 
विज्ञापन
महिला सांकेतिक और महंत हुआ गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुरावली में इलाज के बहाने महिला को आश्रम में बुलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी महंत को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार को जेल भेजा है। पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर महंत व अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

 

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने महंत अजय दास, ठाकुर आनंद नंदन निवासी प्रेमपुरा थाना कुरावली, अनीस उर्फ सचिन यादव ननासी थरौली थाना मलावन जनपद एटा, रोहित यादव (अजयदास का गनर) के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोप लगाया था कि 3 अप्रैल 2023 को अजय दास ने इलाज करने के बहाने फोन करके बुलाया और आश्रम पर बनी कुटिया में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। विरोध करने पर उन्हें धमकी दी थी। 4 अप्रैल 2023 को वीडियो दिखाकर फिर से दुष्कर्म किया था। वीडियो को वायरल करने की धमकी दी गई थी।

6 मई 2023 को जब महिला ने अजयदास के भाई ठाकुर आनंद नंदन को सारी बात बताई, तो वीडियो डिलीट करने का आश्वासन देकर कुटिया में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। 27 अगस्त 2024 को जब पति ने विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। 30 अगस्त 2024 को दोनों आरोपियों ने महिला के घर में गुंडे भेज कर परिवार सहित मारने की धमकी दिलवाई थी।

इसके बाद 12 अक्तूबर 2024 को जब महिला अपने बेटे के साथ घिरोर से कुरावली रोड पर खिचौली व सोनई के बीच जंगल में पहुंची तो महंत के गनर रोहित यादव, सहयोगी अनीश उर्फ सचिन यादव व अन्य ने कार में डाल लिया था। अजय दास और आनंद ने समझौते को लेकर धमकाया था।
विज्ञापन

मना करने पर सचिन यादव व अजय दास ने कुरावली नहर पुल के पीछे महिला के पुत्र को कार से उतारकर दूसरी कार मे डाल लिया और अगवा कर ले गए थे। धमका कर आरोपियों ने कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाए थे। इस मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोेपियों की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी अजय दास को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें